बस्तर

चुनाव प्रचार के लिए आज असम रवाना होंगे संसदीय सचिव
16-Mar-2021 8:56 PM
चुनाव प्रचार के लिए आज असम रवाना होंगे संसदीय सचिव

जगदलपुर, 16 मार्च। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए बुधवार को संसदीय सचिव रेखचंद जैन असम के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आठ कांग्रेस पदाधिकारी भी जाएंगे। इनमें हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, विनोद कुकड़े, कुलदीप भदौरिया, जलंधर व अन्य शामिल हैं। चर्चा में जैन ने बताया कि वायु मार्ग से अपने साथियों के साथ वे कल ही असम पहुंच जाएंगे। उन्हें असम के बारपेटा लोकसभा क्षेत्र के चेंगा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा गया है।  उन्होंने कहा है कि इस महती जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे समर्पण से किया जाएगा। ज्ञात हो कि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन समेत सभी जाने वालों ने मंगलवार को कोरोना से संबंधित आरटीपीसीआर टेस्ट भी करवाया है, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।


अन्य पोस्ट