बस्तर
दिनेश कश्यप के अजजा मोर्चा कोषाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
06-Feb-2021 8:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भानपुरी, 6 फरवरी। भाजपा मंडल भानपुरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिनेश कश्यप के अजजा मोर्चा कोषाध्यक्ष बनने पर निवास ग्राम भानपुरी, फरसागुड़ा में भेंटकर बधाई दी, वहीं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।
पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा भानपुरी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके निवास फरसागुड़ा में भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री कश्यप ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए अथक मेहनत करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विजय तिवारी, निर्देश दीवान, खितेश मौर्य, उमाकांत कश्यप, कुलेश्वर कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, शेख सिराजुद्दीन, तुलसु कश्यप, लक्ष्मी सिन्हा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे