बस्तर

बस्तर संभाग सरपंच संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध गठन
30-Jan-2021 9:20 PM
 बस्तर संभाग सरपंच संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 30 जनवरी। सरपंच संघ बस्तर संभाग के पदाधिकारियों का गठन निर्विरोध रूप में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में 29 जनवरी को नगर पंचायत बस्तर जिला बस्तर के सद्भावना भवन में संपन्न हुआ।

 जिसमें सरंक्षक चेतन मरकाम, जिला कांकेर अध्यक्ष लैखन बघेल, जिला बस्तर सचिव विशेल नाग, जिला नारायणपुर  कोषाध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव, जिला बस्तर सलाहकार मानसिंग कवासी, जिला बस्तर सहसचिव संतु कश्यप, जिला दंतेवाड़ा सहकोषाध्यक्ष सुनील कुडिय़ाम, जिला बीजापुर उपाध्यक्ष आयतू रामभारती, जिला बस्तर कीर्ति मरकाम, जिला सुकमा हरिहर साहनी, जिला  बीजापुर अनिल कर्मा, जिला दंतेवाड़ा तिजाय कुमेटी नारायणपुर महेंद्र नरेटी, कांकेर ओमप्रकाश मरकाम, कोंडागांव सोशल मीडिया प्रभारी दुलब सूर्यवंशी, जिला बस्तर दुर्जन कश्यप, जिला बस्तर अशोक, जिला कोंडागांव एंव सभी जिला के कार्यकारिणी रामया राम मौर्य , मदनलाल नाग, प्रवीण जालम,गोविंद वड्डे, अन्नपूर्णा ठाकुर, प्रमिला सुराना, सुरेश मरकाम एंव प्रवक्ता सियाराम राम नाग को बनाया गया। इसके साथ ही बस्तर संभाग सरपंच संघ के सोशल मीडिया प्रभारी दुलब सूर्यवंशी ने पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।


अन्य पोस्ट