बस्तर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा उत्कर्ष कार्यशाला
12-Jan-2021 9:19 PM
 राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा उत्कर्ष कार्यशाला

जगदलपुर, 12 जनवरी। धरमपुरा रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक दिवसीय युवा उत्कर्ष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के युवाओं ने भागीदारी दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एकल अभियान की संयोजिका प्राची गर्ग उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता जीपी शर्मा द्वारा की गई।  कार्यक्रम आरंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात युगसंगीत के माध्यम से युवाओं का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का विवरण और विषय- मैं भी विवेकानंद शीर्षक पर निलेश ठाकुर ने अपना उद्बोधन दिया। फिर युवाओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए गए। युवाओं के विचार अभिव्यक्ति क्रम में अर्जुन वेको,विजय पटेल और कमलेश कुमार, कुंजाम स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उसके बाद विवेकानंद के जीवन दर्शन पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत गंगादित्य द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से गायत्री शक्तिपीठ जगदलपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी निलेश ठाकुर,युवा प्रकोष्ठ समन्वयक भरत गंगादित्य,एकल अभियान से लक्ष्मी सिंह,प्रवीर सेना से राहुल सिंह ठाकुर,युवा कार्यकर्ता ओम प्रकाश राव , कमलेश कुंजाम,विजय पटेल,उत्तम शर्मा,रमन बघेल,लक्ष्मण यादव,शारदा पटेल ,निशा डड़सेना,रेणु शर्मा, माधुरी सक्सेना उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट