बस्तर

नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी, चौथे मॉक टेस्ट में शामिल हुए 528 विद्यार्थी
23-Nov-2026 9:55 PM
नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी, चौथे मॉक टेस्ट में शामिल हुए 528 विद्यार्थी

जगदलपुर, 23 नवंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को चौथे मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा की पहल पर जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित इस परीक्षा में 528 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य परीक्षा 28 नवंबर को प्रस्तावित है। इससे पहले आयोजित इस अभ्यास परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी, समय प्रबंधन और कमजोरियों का आंकलन करने का अवसर मिला। विकासखंड दरभा और लोहंडीगुड़ा में 90-90, तोकापाल में 79, बस्तानार में 70, जगदलपुर में 67 तथा बस्तर और बकावंड में 66-66 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रत्येक विकासखंड से चयनित 100 मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क अध्ययन सामग्री और पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही नियमित मार्गदर्शन देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के माध्यम से भी प्रश्नपत्र हल कराने की व्यवस्था की गई थी।


अन्य पोस्ट