बस्तर

फेंटेसी पार्क फन फेयर में रशियन जलपरी को देखने उमड़ी भीड़
22-Oct-2026 9:27 PM
फेंटेसी पार्क फन फेयर में रशियन जलपरी को देखने उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 22 अक्टूबर। राजमहल परिसर में 12 अक्टूबर से डिजनीलैंड मेला शुरु हो चुका है। यह मेला रोमांचित कर देने वाले झूलों,लाइव प्रदर्शन, बच्चों के खेलकूद और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 6 नवंबर तक चलेगा। यह मेला बच्चों और बड़ों दोनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

दशहरा के उपलक्ष्य में इस बार मेले में गत वर्ष के रोमांचक झूलों के साथ और अधिक मनोरंजन देने वाले झूलों को भी शामिल किया गया है। जिसमें छिपकली झूला, टोरा टोरा झूला, ग्राइंट फ्रिज झूला आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। पिछले बार मेला का मुख्य आकर्षण रहे एसी फिश टनल में इस बार लाईव रशियन जलपरी का नृत्य मेले के दर्शकों को देखने मिल रहा है। लंबे समय तक जल में श्वांस रोककर ये प्रशिक्षित रशियन कलाकार देखने वालों को रोमांच के चरम पर पहुंचा देते है। ये कलाकार मछली के रूप में अपनी कौशल कला दिखा रहीं है। मेले में इसके अलावा कई हाइटेक झूलें एवं एडवेंचर राइड्स भी उपलब्ध है। जिसमें हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, सुपर ड्रैगन झूला, हेलीकाप्टर झूला, हवाई टावर झूला, पहली बार मिक्सर झूला व पंखा झूला शामिल है।

लोगों की नजर डिजनीलैण्ड मीना बाजार के मुख्य द्वार पर पड़ रही है तो उसकी खूबसूरती हर किसी को अनायास आकर्षित कर रही है, खासकर बच्चों को और भी ज्यादा। वहीं बाजार के अंदर प्रवेश करते ही वहां की खूबसूरती मनभावन तो है साथ ही एक से बढक़र एक आधुनिक झूले, बच्चों के खास झूले, जलपरी शो, हॉरर हाउस सहित अनेक मनोरंजन के आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है तो इस मेला में जीवंत राशियाई इंसानी मछली की मनभावन करतब से हर किसी का दिल निहाल हो रहा है। इस अद्भुत मंजर को देखने लोग अब शाम ढलते ही अपनों के साथ बाजार का भरपूर आनंद ले रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि शहरवासियों के स्नेह और सहयोग से इस बार हमने मेला को भव्यता देने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं ताकि जनता का भरपूर मनोरंजन हो सके।


अन्य पोस्ट