बस्तर
बस्तर दशहरा : रैनी रस्म के दौरान हादसा
22-Oct-2026 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 अक्टूबर। बस्तर के 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक विश्वप्रसिद्ध दशहरे में भीतर रैनी रस्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सिरहासार के पास माई के छत्र को रथ पर चढ़ाने से पहले विजय रथ को आगे-पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान एक ग्रामीण रथ के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य ग्रामीण का पैर बुरी तरह कुचल गया। घायल की पहचान किलेपाल निवासी सुखराम मांडवी के रूप में हुई है। उसे तत्काल महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक लोहंडीगुड़ा क्षेत्र का रहने वाला था। हादसे के बाद दशहरा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे