बस्तर

करंजी में महतारी सदन भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन
13-Oct-2026 10:15 PM
करंजी में महतारी सदन भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर, 13 अक्टूबर। तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत करंजी में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के करकमलों से 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुम्हरावंड द्वारा संचालित जैविक खेती मॉडल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जैविक खेती की पद्धतियों तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और ग्रामीण उद्यमिता की संभावनाओं को समझने पर जोर दिया गया। विधायक श्री  गोयल ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।


अन्य पोस्ट