बस्तर

51 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण
09-Oct-2026 12:06 AM
51 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 अक्टूबर। तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत रान-सरगीपाल एवं पोटानार के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने 51.4 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन, पेयजल, धार्मिक एवं बाजार संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शुभारंभ के लिए विधायक विनायक गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक विनायक गोयल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

जिला मंत्री रैतुराम बघेल, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य लच्छिन यादव, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, जनपद सदस्य गंगा राम बघेल, मिटकु राम बघेल, पिलाराम, मुन्ना कश्यप, मेघराज ठाकुर, दसमी कश्यप, जीवनाथ मौर्य, गुलाब सिंह ठाकुर, त्रिकांत, संतोंष, बुधरू राम सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट