बस्तर

बस्तर में भारी बारिश, आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
25-Sep-2026 9:47 PM
बस्तर में भारी बारिश, आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

जगदलपुर, 25 सितम्बर। बस्तर जिले में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी  बीआर बघेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अत्यधिक बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव और नदी-नालों के तेज बहाव से बच्चों के आवागमन में भारी परेशानी की आशंका थी। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी) और अनुदान प्राप्त स्कूलों को शनिवार 26 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शनिवार 26 सितंबर को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट