बस्तर

गणेश विसर्जन: खतरनाक घाटों से दूर रहने की पुलिस की अपील
25-Sep-2026 9:45 PM
गणेश विसर्जन: खतरनाक घाटों से दूर रहने की पुलिस की अपील

जगदलपुर, 25 सितंबर। गणेश विसर्जन को लेकर बस्तर पुलिस ने गणेश समितियों एवं शहरवासियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित एवं सुरक्षित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है।

बस्तर पुलिस के अनुसार बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल नए पुल के निर्धारित विसर्जन स्थल पर किया जाए। वहीं, घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अन्य निर्धारित एवं सुरक्षित विसर्जन स्थलों पर किया जा सकता है।

पुलिस ने पुराना पुल, महादेव घाट एवं खडक़ घाट पर विसर्जन के लिए नहीं जाने की विशेष अपील की है। बताया गया है कि नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके चलते इन स्थानों पर जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से संभव हो तो दिन के समय ही विसर्जन पूरा करने की अपील की है।

 इससे शाम के समय बढऩे वाली भीड़, यातायात जाम और अन्य असुविधाओं से बचने में मदद मिलेगी।

बस्तर पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और सुरक्षित तरीके से गणेश विसर्जन संपन्न करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट