बस्तर
सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा लहराते आरोपी बंदी
23-Sep-2026 11:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 23 सितंबर। लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास एक व्यक्ति के हाथ में देशी कट्टा होने और उसके द्वारा आने-जाने वाले लोगों को भयभीत किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय राजपूत जगदलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे