बस्तर

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
11-Sep-2026 2:40 PM
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 11 सितंबर। मध्यप्रदेश के बालाघाट में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव एवं मलेरिया के कारण हुई 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी और आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वेको हुगा की उपस्थिति में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के बस स्टैंड प्रांगण से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने बालाघाट की घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट