बस्तर

शिक्षा ने नक्सलवाद के खिलाफ वैचारिक लड़ाई में निभाई अहम भूमिका -सांसद महेश कश्यप
05-Sep-2026 9:26 PM
शिक्षा ने नक्सलवाद के खिलाफ वैचारिक लड़ाई में निभाई अहम भूमिका -सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस हमें गुरु के प्रति सम्मान और शिक्षा के महत्व का स्मरण कराता है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की धरती पर शिक्षकों की भूमिका सामान्य परिस्थितियों से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण रही है। नक्सलवाद के कठिन दौर में जब कई क्षेत्रों में भय का वातावरण था, स्कूलों को निशाना बनाया जाता था और बच्चों की शिक्षा बाधित करने का प्रयास किया जाता था, तब भी अनेक शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय गांव गांव जाकर बच्चों को पढ़ाया और शिक्षा की लौ जलाए रखी।


अन्य पोस्ट