बस्तर

दंपति में विवाद, पत्नी पर हमला, गंभीर
02-Sep-2026 9:15 PM
दंपति में विवाद, पत्नी पर हमला, गंभीर

जगदलपुर, 2 सितंबर। मेडिकल कॉलेज के पास आज पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति डिमरापाल के पामेला इलाके के रहने वाले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट