बस्तर

एनएच-30 की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का चक्काजाम
25-Aug-2026 10:52 PM
एनएच-30 की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का चक्काजाम

भाजपा सरकार पर विकास के दावों को लेकर साधा निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 25 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा द्वारा  एनएच-30 की जर्जर स्थिति और क्षेत्र की बदहाल सडक़ों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कामानार नाका के समक्ष चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा अध्यक्ष महादेव नाग की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सडक़ की तत्काल मरम्मत और आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के विकास के दावे केवल विज्ञापनों तक सीमित रह गए हैं। एनएच-30 की बदहाल स्थिति सरकार के विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि गड्ढों और जर्जर सडक़ों के भरोसे जनता को छोडक़र विकास की बातें करना जनता के साथ छलावा है।

मौर्य ने कहा कि  एनएच-30 बस्तर को प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन इसकी खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों, वाहन चालकों, ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की समस्या को लेकर विधायक विनायक गोयल, मंत्री केदार कश्यप और सांसद की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के दावे करती है>

 वहीं दूसरी ओर एनएच-30 जैसी बुनियादी सडक़ की स्थिति बेहद खराब है। सूखे के दिनों में उड़ती धूल से लोगों को परेशानी होती है, जबकि सडक़ पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान नाले का पानी उफान पर आने से सडक़ दलदल और कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि एनएच-30 बस्तर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सडक़ की खराब स्थिति से जनता परेशान है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सरकार से राजनीतिक बयानबाजी और प्रचार से आगे बढक़र सडक़ की वास्तविक स्थिति सुधारने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।


अन्य पोस्ट