बस्तर

एनएच पर गिरे 2 पेड़, हादसा टला, घंटों जाम
20-Aug-2026 11:24 PM
एनएच पर गिरे 2 पेड़, हादसा टला, घंटों जाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 20 अगस्त। जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले मार्ग गीदम रोड में बीती रात 2 विशालकाय पेड़ अचानक से गिर पड़े। इस घटना में सबसे खास बात यह थी कि मार्ग पूरी तरह से खाली होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर पेड़ों की कटाई करके अपने साथ ले गए।

मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि गीदम रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को अचानक से सडक़ के दोनों ओर लगे विशालकाय पेड़ एकाएक गिर पड़े। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई। आसपास के लोगों ने देर रात ही वन विभाग के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जहाँ सुबह 5 बजे से वन विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा अपने औजार को लेकर मौके पर पहुँचे। जहां 3 से 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पेड़ को पूरी तरह से काटने के बाद सभी को अपने साथ ले गए। वाहन चालकों को जैसे ही रास्ता मिला वे अपनी वाहनों को लेकर निकल पड़े।

आला अधिकारियों का कहना था कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सडक़ पूरी तरह से वीरान थी।

अगर वाहन चलने के दौरान यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल सडक़ मार्ग को पूरी तरह से क्लियर करने के बाद मार्ग को फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया था।


अन्य पोस्ट