बस्तर

चोरी के 3 आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, तलाश में जुटी नारायणपुर पुलिस
20-Aug-2026 11:24 PM
चोरी के 3 आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, तलाश में जुटी नारायणपुर पुलिस

 जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

जगदलपुर, 20 अगस्त। नारायणपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनका एमएलसी कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मौका देख तीनों युवक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। चोरों के फरार होने की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश करने से पहले आरोपियों का नारायणपुर जिला अस्पताल में एमएलसी  कराया जाना था। इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौका पाकर तीनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। पुलिस की अलग-अलग टीमें अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिए जाने की बात भी पुलिस द्वारा कही गई है।

फिलहाल तीनों आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट