बस्तर

बस्तर में अलग-अलग जगह डूबने से 2 मौतें
11-Aug-2026 11:00 PM
बस्तर में अलग-अलग जगह डूबने से 2 मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 अगस्त। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के मेन्द्रीगुमर जलप्रपात में सोमवार की रात को कोंडागांव जिले से घूमने के लिए आये 2 युवकों में से एक युवक नहाने के दौरान अचानक से बह गया। जिसके बाद साथी ने वहां के कर्मचारियों को सूचना दी।  पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला गया। वहीं एक अन्य घटना में नदी में डूबने से एक और युवक की मौत हो गई।

मेन्द्रीगुमर जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत

मामले की जानकारी देते हुए मारडूम थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि कोंडागाँव निवासी टंकेश्वर नाग अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार में होकर कोंडागाँव से जगदलपुर के मेन्द्रीगुमर वाटरफॉल में घूमने के लिए आये हुए थे। दोनों युवक ऊपर से नीचे पानी में नहाने के लिए उतर गए। जिसमें नहाने के दौरान अचानक से टंकेश्वर नाग का पैर फिसल गया और पानी में बह गया। साथ आये युवक ने इसकी जानकारी मेन्द्रीगुमर समिति को दी ।

समिति के सदस्यों ने घटना की जानकारी थाना में दी। जहां देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और रात करीब 12 बजे शव को बाहर निकालने के बाद शव को लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में शव को भिजवाया गया। मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नदी में डूबने से मौत

कोंडागाँव जिले के बनियागांव निवासी हेमलाल पोयाम अपने 6 दोस्तों के साथ जगदलपुर घूमने आया हुआ था। वहां से सभी लोग ककनार चौकी क्षेत्र के करकानार पुल के पास पिकनिक मनाने के लिए आये। सभी साथ में खाना खाने के बाद एन्जॉय कर रहे थे कि हेमलाल पोयाम हाथ धोने के लिए नदी के पास पहुँचा कि अचानक से पैर स्लिप होने से नदी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने आवाज लगाई, लेकिन नहीं मिल पाया। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। घटनास्थल से 1 किमी दूर हेमलाल का शव बरामद किया गया और पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


अन्य पोस्ट