बस्तर

आज से हर घर तिरंगा अभियान
08-Aug-2026 10:16 PM
आज से हर घर तिरंगा अभियान

‘छत्तीसगढ़’संवाददाता

जगदलपुर, 8 अगस्त। बस्तर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को जन-उत्सव के रूप में मनाने की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके तहत जिले में 7 से 15 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ विशेष कार्यक्रम तथा 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है। 

इस भव्य आयोजन के दौरान जिले के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ तिरंगा यात्राएं और बाइक तथा साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी, जिनकी शुरुआत सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन से होगी। इन रैलियों और यात्राओं में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, पुलिस बल, एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों और युवाओं में फिटनेस व देशभक्ति का संदेश देने के लिए तिरंगा मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के सहयोग से च्वंदे मातरमज् थीम पर आकर्षक विशाल तिरंगा रंगोलियां सजाई जाएंगी और 3-2 के अनुपात में च्तिरंगा कैनवासज् स्थापित किए जाएंगे, जहां आम नागरिक अपनी भाषा में ‘जय हिंद’ या ‘हर घर तिरंगा’ लिखकर अपने उद्गार व्यक्त कर सकेंगे।

स्थानीय अर्थव्यवस्था और कारीगरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में तिरंगा मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिनमें झंडे, वस्त्र और हस्तशिल्प बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। डिजिटल माध्यम से जन-जन को जोडऩे के लिए ‘तिरंगा सेल्फी पॉइंट’ बनाए जा रहे हैं, जहां से नागरिक अपनी तस्वीरें आधिकारिक पोर्टल (harghartiranga.com) पर अपलोड कर सकेंगे। 


अन्य पोस्ट