बस्तर
जगदलपुर, 4 अगस्त। नगरनार थाना क्षेत्र के आमागुड़ा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि कोंडागाँव के सिवनी निवासी आदित्य बैध अपने परिवार के साथ जगदलपुर में निवास करता है। इसके अलावा आदित्य ने लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई करने के साथ ही निजी संस्था में काम भी किया। 31 जुलाई की सुबह अपने दोस्त भारत के साथ ओडिशा के एक वाटरफॉल में घूमने के लिए गया हुआ था। जहाँ से देर शाम वापस घर आ रहा था कि नगरनार आमागुड़ा चौक के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में आदित्य के सिर में गंभीर चोट लगी। जहाँ उसे व उसके साथी को आसपास के लोगों ने उपचार के लिये अस्पताल ले गए, जहा आदित्य ने दम तोड़ दिया। वही उसका दोस्त घायल है। जिसका उपचार जारी है।
परिजनों ने बताया कि आदित्य एक निजी संस्था में भी काम कर चुका है और अभी कुछ दिनों से कोई काम नहीं कर रहा है। तीन भाई बहनों में आदित्य सबसे छोटा है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।