बस्तर

जिला कोर्ट के चैनसिंह यादव सेवानिवृत्त, दी विदाई
01-Aug-2026 3:52 PM
जिला कोर्ट के चैनसिंह यादव सेवानिवृत्त, दी विदाई

जगदलपुर, 1 अगस्त। जिला न्यायालय में दशकों तक अपनी निष्ठावान, अनुशासित और सराहनीय सेवाएं देने वाले आदेशिका वाहक चैनसिंह यादव सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें न्यायिक परिवार ने विदाई दी।

न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण ने सेवानिवृत्त हो रहे चैनसिंह यादव को शाल, श्रीफल, उपहार सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनके कर्तव्यनिष्ठा, लगन, ईमानदारी, बेदाग सेवा रिकॉर्ड की तारीफ करते हुये सुखद भविष्य की कामना की। अध्यक्ष मानसिंह बघेल ने कहा कि न्यायिक सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है जिसका जीता जागता उदाहरण चैनसिंह यादव जी हैं।

 इस अवसर पर जिला न्यायालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ अग्रवाल, तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जगदीश राम, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) शैलेश अच्युत पटवर्धन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकिता कश्यप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव प्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन राहुल श्रॉफ, तृतीय सिविल जज जूनियर डिवीजन कु. नीति, चतुर्थ सिविल जज जूनियर डिवीजन  नीहारिका तिवारी, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन  टेसी पटेल, द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन हरीश कुमार सलामे, परिवार न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी पी.के. देवांगन, जिला न्यायालय उपाधीक्षक विक्रम कुमार सोनी, छ.ग. न्यायकि कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष मानसिंह बघेल, छ.ग. न्यायिक लघुवेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर एवं विशेष रूप से विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण सहित सेवानिवृत हो चुके कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट