बस्तर

कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोपों की हो जांच-शुक्ला
01-Aug-2026 9:15 AM
कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोपों की हो जांच-शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस रायपुर के संयुक्त महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में वर्ष 2025 में हुई शैक्षणिक पदों की अवैधानिक भर्ती की न्यायिक जांच एवं वर्तमान में चल रहे, अवैधानिक भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने ज्ञापन सौंपा है।

 इस विषय पर पूर्व में हुए जांच को सार्वजनिक करने की भी  मांग की गई है, साथ ही कुलपति समेत जो चयनित उम्मीदवार हैं, उन सभी के कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और बैक खातों तथा अचानक लिए लोन, जमीन खरीदी बिक्री आदि तथ्यो की जांच की जाए। वर्तमान में चल रहे अवैधानिक भर्ती को तत्काल निरस्त कर जांच तक कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय से हटाया जाए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रेषित ज्ञापन में आरोप लगाते कहा है कि शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में वर्ष 2025 में विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, सह प्रोफेसर एवं सहायक प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर अवैधानिक रूप से भर्ती की गई, जिसमें अनेक खामियां और अनियमितता हैं।

उमाशंकर शुक्ला ने आरोप लगाते बताया कि वर्तमान में इस वर्ष 2026 में पुन: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में 100 से अधिक विभिन्न शैक्षणिक पदों की अवैधानिक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अत: भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर कुलपति के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो।


अन्य पोस्ट