बस्तर

सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख बल है-कुमार
28-Jul-2026 2:51 PM
सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख बल है-कुमार

हर्षोल्लास से मना सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 28 जुलाई। 80वीं वाहिनी, केरिपु बल, जगदलपुर के कैंप परिसर में सोमवार को एस. अरुल कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज़ जगदलपुर के मार्गदर्शन में सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी एवं सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा 88वां सीआरपीएफ स्थापना दिवस  हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एस. अरुल कुमार, रेंज़ जगदलपुर ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपना संदेश देते हुए बल के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख बल है, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आतंकवाद एवं वामपंथी उग्रवाद का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने, चुनावी सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और सत्य निष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन कर रहा है ।

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इसके पश्चात सैनिक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें सीआरपीएफ की उपलब्धियों एवं वीर गाथाओं के बारे में बताया गया। साथ ही पौधारोपण, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं मिठाई वितरण का आयोजन किया गया। सायंकाल जवानों के लिए बड़ा खाना आयोजित किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 स्थापना दिवस समारोह में रेंज़ जगदलपुर एवं 80 वाहिनी के अधिकारी दिनेश कुमार, द्विकमा., श्री पुरुषोत्तम कुमार, द्वि.कमा. अमित रंजन झा, उप.कमा., मनिष सक्सेना, उप.कमा, श वेणुबाबु सुननापा, उप.कमा.,  एम. विनय कुमार, चिकित्सा अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट