बस्तर
कांग्रेस नेता ने की लाठीचार्ज की निंदा
25-Jul-2026 10:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेता अनवर खान ने छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा कर मोदी सरकार पर प्रहार किया और कहा-जब शिक्षा सडक़ पर हो और सत्ता खामोश, तब सवाल सिर्फ एक आंदोलन का नहीं, पूरे राष्ट्र की प्राथमिकताओं का होता है। किसी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी इमारतें नहीं, बल्कि उसके युवाओं के सपने और उनका भविष्य होता है। जब छात्रों को किताबें छोडक़र अपने अधिकारों के लिए सडक़ों पर उतरना पड़े, तो यह केवल शिक्षा का नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य का सवाल बन जाता है।अनवर खान ने कहा- युवाओं की आवाज़ सुनना, उनके सपनों को सम्मान देना और उन्हें बेहतर अवसर देना ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की पहचान है जिसे पूरा करने में मोदी सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे