बस्तर
राम-सीता ने वनवास काल में की थी पूजा-अर्चना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 22 जुलाई। बस्तर में माटी में ना जाने कितने अनेक रहस्य आज भी छुपे हुए हैं इनमें से एक रहस्य तीरथा की ओर से चित्रकोट जलप्रपात के नीचे और उसके आसपास भगवान शिव को समर्पित प्राचीन शिव मंदिर (महादेव मंदिर) स्थित है।इस धार्मिक स्थल से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं -
प्राकृतिक गुफा और शिवलिंग : जलप्रपात के नीचे प्राकृतिक रूप से बनी गुफाओं (जिन्हें स्थानीय स्तर पर पार्वती गुफाएं भी कहा जाता है) के भीतर एक विशाल प्राचीन शिवलिंग स्थापित है।
पौराणिक मान्यता : स्थानीय मान्यताओं और जनश्रुतियों के अनुसार, भगवान श्री राम और माता सीता ने अपने वनवास काल के दौरान इस क्षेत्र की यात्रा की थी और यहाँ पूजा-अर्चना की थी।

ऐतिहासिक महत्व : इस क्षेत्र के मंदिरों का निर्माण ऐतिहासिक रूप से 11वीं-12वीं शताब्दी के मध्य छिंदक नागवंशीय राजाओं द्वारा करवाया गया माना जाता है।
पिछले कुछ दिनों से आए बारिश से चित्रकोट जलप्रपात का आधा हिस्सा पानी से घिरा हुआ है, वहीं तीरथा की ओर जलप्रपात के लिए लगभग तीन सौ सीढिय़ाँ उतारकर यहाँ पहुँचा जा सकता है, जो कि बारिश के दिनों में पानी अधिक भर जाने के कारण थोड़ा मुस्किल है। बीते सोमवार को बस्तर के एक गांव के ग्रामीण ने यहाँ सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया था, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए।



