बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 जुलाई। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा सरकार में बार-बार हो रहे नीट पेपर लीक व रि- नीट पेपर के परिणामों से आहत होकर व गहरे मानसिक तनाव में आकर बस्तर की होनहार दिवंगत बेटी सुरला हरिका राव नायडू ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। इस अत्यंत संवेदनशील और दुखद घड़ी में दिवंगत जगदलपुर की बेटी सुरला हरिका राव नायडू की पुण्यात्मा की शांति के लिए राजीव भवन अग्रसेन चौक से लेकर शहर के मुख्य चौक - चौराहों से होते सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
कांग्रेसजनों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत बेटी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पीडि़त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही इस मार्च के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई, ताकि वे अपनी नींद से जागें और देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेलने वाली इस भ्रष्ट व्यवस्था पर तत्काल लगाम लगाएं, साथ ही इस देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई व्यापक धांधली लगातार हो रहे पेपर लीक व परीक्षा री- नीट के विवादित परिणामों और परीक्षा में हुई अनियमितताओं से गहरे मानसिक तनाव में आकर बस्तर की होनहार दिवंगत बेटी सुरला हरिका राव नायडू ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। इस अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना की सीधी जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार और उसकी लचर परीक्षा प्रणाली है।
कांग्रेस पार्टी की सख्त चेतावनी है कि जब तक देश के छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और परीक्षा प्रणालियों में पूर्ण पारदर्शिता नहीं आ जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर सदन तक युवाओं के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ती रहेगी।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि आज देश में पेपर लीक एक राष्ट्रीय महामारी का रूप ले चुका है। बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत और सपने बर्बाद हो रहे हैं।
कैंडल मार्च के दौरान दिवंगत बेटी के दादा प्रकाश नायडू जी सहित उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दिवंगत बेटी हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, उपनेता प्रतिपक्ष, कोमल सेना, प्रकाश नायडू, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, महामंत्री जाहिद हुसैन, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, सुभाष गुलाटी, प्रशांत जैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, प्रवक्ता जावेद खान, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, मंडल अध्यक्ष एम.वेंकट राव, महेश द्विवेदी, जोहन सुता, सुरेंद्र त्रिपाठी, चमनलाल देहारी, धनसिंह बघेल, दिलसाय कश्यप, भोजराज नाग,सुमन, गणेश सेठिया, चैतराम, बलराम कोकडू, प्रणयशील मुकन्दराम नेताम, संजय नाग, सोहन लाल, लेखन बघेल, सुकलधर बघेल जलन्धर नाग, घनश्याम महापात्र, राजेश कश्यप, हनुमान द्विवेदी, राजकुमार दंडवानी, गौरनाथ नाग, सुरेंद्र झा, विजय दास, रंजित बख्शी, विजेंद्र ठाकुर, जलंधर बघेल, ज्योति राव, संदीप दास, मोहसिन खान, सलीम अली, आदर्श दलाई, उस्मान रजा, पंकज केवट, मनिता राऊत, सुनीता सिंह, पार्षद अफरोज बेगम, रामकृष्ण तिवारी, मुन्ना, कमलेश पाठक, रंगा राव, गौरी, वरुण, वैभव नेताम, हेमंत, शुभम साहिल हियाल, प्रदीप सेठिया, अनस खान, खेमराज सेठिया, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।