बस्तर

सडक़ हादसे में मेकाज के वार्ड बॉय की मौत, अस्पताल स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि
20-Jul-2026 11:01 PM
सडक़ हादसे में मेकाज के वार्ड बॉय की मौत, अस्पताल स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर, 20 जुलाई। जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग पर महिंद्रा शोरूम के पास बीती रात हुई एक सडक़ दुर्घटना में मेकाज के वार्ड बॉय प्रवीण बाघमारे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना में शामिल वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। मेकाज में अस्पताल स्टाफ ने उनको श्रद्धांजलि दी।

पुलिस और अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकाज के एक्स-रे विभाग में पदस्थ प्रवीण बाघमारे अपनी दुपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा शोरूम के पास सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने के बाद वे पीछे से आ रहे एक अन्य बोलेरो की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आसपास के लोगों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू अस्पताल पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी करवाकर शव को जल्द पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए। वार्ड बॉय प्रवीण बाघमारे के निधन पर अस्पताल स्टाफ द्वारा गहरा दु:ख व्यक्त किया गया है। सोमवार को मेकाज के हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।


अन्य पोस्ट