बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 जुलाई। शहर के लालबाग स्थित एएसपी बंगले के सामने 2 मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए थे। घायलों को महारानी अस्पताल फिर वहां से एक घायल को कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवक के घर में शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि 11 जुलाई को सर्किट हाउस रोड निवासी पंकज दास अपने दोस्त दीपक व लक्ष्मण के साथ एक बाइक पर सवार होकर घर से आड़ावाल किशन ढाबा खाना खाने के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे लालबाग स्थित एएसपी बंगले के पास सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई।
इस घटना में पंकज को गंभीर चोट आई वहीं अन्य लोगों को भी चोट आई। घायलों को महारानी अस्पताल ले जाया गया। जबकि पंकज को ज्यादा गंभीर चोट लगने के कारण उसे मेकाज के सामने बने कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 16 जुलाई को पंकज ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह पंकज के शव का पीएम मेकाज में किया गया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया