बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 17 जुलाई। झीरम घाटी में उस समय हडक़ंप मच गया जब सीआरपीएफ 227 बटालियन कैम्प के पास एक 7 फ़ीट का लंबा अजगर देखा गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों से लेकर जवानों का तांता लगा रहा। जवानों ने अजगर का रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित कांगेर घाटी पार्क में छोड़ दिया गया।
बता दे कि जगदलपुर से करीब 40 किमी दूर झीरम घाटी के पास विशालकाय अजगर देखा गया। सीआरपीएफ 227वीं बटालियन कैंप के पास विशालकाय अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों से लेकर जवानों की टीम आ गई।
7 फीट लंबे भारी-भरकम इस अजगर को देखकर ग्रामीणों में भी हडक़ंप मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दिया गया। जवानों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेसक्यू कर कांगेर घाटी नेशनल पार्क में छोड़ा। इस दौरान राहगीरों का रेला इक_ा मौके पर हो गया था।