बस्तर

शौक पूरे करने झपटमारी, नकाबपोश गिरफ्तार
08-Jul-2026 11:13 PM
शौक पूरे करने झपटमारी, नकाबपोश गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 जुलाई। शहर के सूने व अंधेरे स्थानों पर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले एक शातिर नकाबपोश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 9 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने और दोस्तों के बीच पैसे उड़ाने के लिए इन घटनाओं को अंजाम देता था।

 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 झपटमार किए गए बैग और 3 मोबाइल,  2 लाख के सोने-चांदी के जेवर,  पीडि़तों के आवश्यक दस्तावेज (विभिन्न एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, अन्य आईडी कार्ड्स और सील), 800 नगद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि विगत दिनों शहर में झपटमारी की कई शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें वारदात का तरीका (पैटर्न) एक जैसा था। साकेत कॉलोनी निवासी रश्मि केशरवानी 28 जून को अपनी बेटी के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन करने गई थीं, तभी सिरहासार चौक के पास बाइक सवार नकाबपोश उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। दो  जुलाई को लालबाग में झपटमारी की दूसरी घटना सामने आई। पांच जुलाई को  धरमपुरा कालीपुर अटल आवास के पास शाम को फिर एक महिला से पर्स छीना गया।

देखते ही देखते कोतवाली क्षेत्र में 5 और बोधघाट क्षेत्र में 4, यानी कुल 9 मामले सामने आए। लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष टीमें तैनात कीं।

6 जुलाई की दोपहर को दलपत सागर से पावर हाउस चौक की ओर एक संदिग्ध नकाबपोश बाइक सवार को जाते देखा गया। कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजमन यादव ग्राम कुथर (थाना मारडूम) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा आरोपी के पि_ू बैग की तलाशी लेने पर विभिन्न पीडि़तों के नाम के एटीएम कार्ड, नगदी और अन्य सामान बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कुल 9 वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया।

पुलिस ने आरोपी राजमन यादव को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इसके पश्चात, 7 जुलाई को उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट