बस्तर

बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, धान रोपाई शुरू
03-Jul-2026 10:50 PM
बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, धान रोपाई शुरू

तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’/ विमल मिंज


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

जगदलपुर, 3 जुलाई। बस्तर जिले के कूडक़ानार क्षेत्र में अच्छी बारिश के बाद धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। खेतों में महिलाओं का समूह धान के पौधों का बीड़ा बांधते और रोपाई करते हुए दिखाई दिया। महिलाओं ने बताया कि धान रोपाई के कार्य से उन्हें प्रतिदिन 250 से 300 रुपये तक की मजदूरी मिलती है, जो उनके परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है।



पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी वर्षा से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। किसान बैलों की मदद से हल और पाटा चलाकर खेतों को समतल एवं कीचडय़ुक्त बना रहे हैं, जिससे रोपाई करने में आसानी हो रही है। इन दिनों बस्तर के ग्रामीण इलाकों में खेतों में किसानों और मजदूरों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ पूरे क्षेत्र में खेती-किसानी की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।


अन्य पोस्ट