बस्तर

मानसून आते ही खेतों में काम करते नजर आए बस्तर सांसद
02-Jul-2026 10:25 PM
मानसून आते ही खेतों में काम करते नजर आए बस्तर सांसद

परिवार संग मिलकर करते हैं जोताई, रोपाई और बुवाई

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 2 जुलाई । मानसून की पहली फुहारों के साथ ही जहां किसान अपने खेतों की ओर रुख कर चुके हैं, वहीं बस्तर संसदीय क्षेत्र में प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। बस्तर के सांसद महेश कश्यप एक आम किसान की तरह अपने खेतों में काम करते नजर आ रहे हैं।

सांसद महेश कश्यप का परिवार पीढिय़ों से कृषि कार्य से जुड़ा हुआ है। पुरखों के समय से चली आ रही इस पारंपरिक किसानी को उन्होंने सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा है। अमूमन वीआईपी संस्कृति के दौर में जहाँ जनप्रतिनिधि खेतों से दूरी बना लेते हैं, वहीं महेश कश्यप आज भी अपने परिवार के साथ मिलकर खेतों की जोताई, फसलों की रोपाई, बुवाई और कटाई स्वयं करते हैं।

सांसद कश्यप ने कहा कि किसानी मेरा मूल आधार है और मिट्टी से मेरा जुड़ाव ही मेरी असली ताकत है। पद आते जाते रहते हैं, लेकिन जो हमारा मूल काम है, उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। बस्तर का विकास और यहाँ के किसानों की खुशहाली ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


अन्य पोस्ट