बस्तर

मुस्लिम जमात ने आईजी सुंदरराज का किया अभिनंदन व सम्मान
29-Jun-2026 8:04 PM
मुस्लिम जमात ने आईजी सुंदरराज का किया अभिनंदन व सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 जगदलपुर, 29 जून। जगदलपुर रोटरी क्लब में रविवार को आयोजित एक समारोह में अंजुमन इस्लामिया एडहॉक कमेटी व मुस्लिम जमात की ओर आईजी सुंदरराज पी. का अभिनंदन व सम्मान किया गया। जमात की ओर से बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति कला व गौरव का प्रतीक बस्तर आर्ट स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया गया।

इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एस जहीरूद्दीन ने कहा कि बस्तर ने वर्षों तक नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना किया है। पर पिछले कुछ वर्षों में इच्छा शक्ति दूरदर्शी नेतृत्व व प्रभावी रणनीति के साथ सुरक्षा बलों व प्रशासन ने शांति स्थापना की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसमें आईजी सुंदरराज की भूमिका अंतिम महत्वपूर्ण प्रेरणादायी व ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। जिन क्षेत्रों में कभी भय असुरक्षा का वातावरण था। आज वहां शिक्षा, स्वास्थ्य,व्यापार सडक़ संचार व विकास की नई किरणें पहुंच रही है।

मुस्लिम जमात की ओर से कहा गया कि कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ ही प्रत्येक वर्गों का विश्वास जीतने व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में सुंदरराज पी. की बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर मोहम्मद बेलीम, अब्दुल शरीफ, निजामुर रहमान, अजहर हुसैन एडवोकेट शकील अहमद शेख अनवर शेख नौशाद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट