बस्तर
जगदलपुर में यशोदा हॉस्पिटल्स की प्रेस मीट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 जून। हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स ने शनिवार को जगदलपुर के निजी होटल में प्रेस मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर संभाग के लोगों को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स जैसी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं की जानकारी देना तथा आधुनिक उपचार सुविधाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना था।
प्रेस वार्ता में यशोदा हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वेंकटेश श्रीनिवास (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट), डॉ. एल. वरुण आनंद (न्यूरोलॉजी) और डॉ. किलारु प्रफुल (ऑर्थोपेडिक्स एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन) मौजूद रहे। उन्होंने पेट, लीवर, अग्न्याशय, मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, हड्डियों एवं जोड़ों से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार, समय पर जांच और शीघ्र निदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट और उन्नत न्यूरोलॉजिकल उपचार तकनीकों से मरीजों को कम दर्द, तेजी से स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने लोगों से बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की।
कार्यक्रम में यशोदा हॉस्पिटल्स के एजीएम शेख नसीरुद्दीन एवं असिस्टेंट मैनेजर रविशंकर यादव ने अस्पताल की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और मरीज-केंद्रित सुविधाओं की जानकारी दी।