बस्तर
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से सांसद मीडिया प्रतिनिधि रोहन घोष ने की भेंट
26-Jun-2026 9:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 26 जून। छत्तीसगढ़ राज्य की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जगदलपुर प्रवास के दौरान,सर्किट हाउस में सांसद मीडिया प्रतिनिधि रोहन घोष ने उनसे सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर रोहन घोष ने मंत्री राजवाड़े को लेखक ओम प्रकाश सोनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘चक्रकोट की माणिक्य देवी बस्तर में एक शक्तिपीठ’ भेंट की। इस भेंट के माध्यम से उन्होंने मंत्री राजवाड़े को बस्तर अंचल की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
पुस्तक की सराहना करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बस्तर की ऐतिहासिक,धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे जनमानस तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे