बस्तर
बस्तर के 62 हजार किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
21-Jun-2026 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 21 जून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बस्तर जिले के 62,193 किसानों के बैंक खातों में 12 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। खरीफ सीजन की शुरुआत में मिली इस सहायता से किसानों को खाद, बीज और कृषि सामग्री खरीदने में राहत मिलेगी।
कुम्हरावंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान किसानों को मत्स्य पालन के लिए जाल और आइस बॉक्स का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे