बस्तर

सोशल मीडिया पर दोस्ती, रेप, यूपी से बंदी
18-Jun-2026 10:03 PM
सोशल मीडिया पर दोस्ती, रेप, यूपी से बंदी

जगदलपुर, 18 जून। युवती से सोशल मीडिया में दोस्ती कर होटल बुलाकर रेप का मामला सामने आया है।  पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली में पीडि़ता ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उत्तर प्रदेश निवासी रवि ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने एक होटल में बुलाया। जहाँ रूम में बात करने के बहाने से युवती को ले जाकर उसके साथ रेप कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया।

प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती के रिपोर्ट के आधार पर  मामला दर्ज कर तत्काल टीम गठित की। टीम को उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर भेजा गया।

आरोपी अपने घर में न रहकर ज्यादा समय बाहर ही रहता था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया  जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूला। उससे मोबाइल कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांजि़ट रिमांड में जगदलपुर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट