बस्तर

बस ड्राइवरी की आड़ में करता था अफीम की तस्करी, बंदी
27-May-2026 11:03 PM
बस ड्राइवरी की आड़ में करता था अफीम की तस्करी, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 27 मई। कोतवाली पुलिस ने एक बस चालक को अफीम रखने और कथित तौर पर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम जब्त करने का दावा किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर रोड स्थित गोयल बाड़ी तिराहा के पास एक व्यक्ति अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम हरदीप सिंह (63) निवासी खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 167.2 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 बी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय एनडीपीएस, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट