बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 मई। धरमपुरा कालीपुर के पास बुक संचालक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रहे दोस्तों ने उसकी पहचान करते हुए उसे अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर लगते ही दोस्तों व रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परपा पुलिस ने बताया कि कांकेर में रहने वाले गुप्तेश्वर जैन विगत कई वर्षों से जगदलपुर के धरमपुरा में एक बुक दुकान का संचालन करते थे। गत रात को अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया। अपनी कार लेकर दोस्तों के साथ आये। जहां से रात करीब 10 बजे के लगभग अपनी कार को दोस्तों को देते हुए दोस्त की बाइक में घर के लिए निकल पड़े। इस दौरान कुछ दोस्त और भी निकले। लेकिन साथ के कुछ दोस्त किसी काम से रुक गए। लेकिन गुप्तेश्वर अपनी बाइक लेकर तेजी से आगे बढ़ गए। लेकिन कालीपुर के पास मोड़ में अपनी रफ्तार को कंट्रोल नहीं कर पाए और सडक़ के नीचे गिर पड़े। इस दौरान सिर में चोट लगने के चलते उनकी मौत हो गई। पीछे से आ रहे दोस्तों ने भीड़ देख कर रुके। जहां गुप्तेश्वर की पहचान कर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी लगते ही परिवार देर रात ही जगदलपुर के लिए आ गए। वही शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


