बस्तर

झारतरई बाजार में विदेशी शराब खपाने की तैयारी, 3 तस्कर बंदी
23-May-2026 10:50 PM
झारतरई बाजार में विदेशी शराब खपाने की तैयारी, 3 तस्कर बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 23 मई। आबकारी टीम ने ग्राम झारतरई के बाजार स्थल पर घेराबंदी कर अवैध शराब की बिक्री की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाखों रुपये के शराब के साथ ही 2 मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

आबकारी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि झारतरई बाजार क्षेत्र में कुछ लोग भारी मात्रा में शराब खपाने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और स्टाफ की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। वहां दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन संदिग्ध युवक मिले, जो ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

40 कार्टून में 2000 पाव भरे हुए थे। ये तीनों आरोपी बस्तर के ही रहने वाले हैं।  तीनों आरोपी से आबकारी विभाग ने मौके से कुल 40 कार्टून गोवा व्हिस्की जब्त की है।

इन कार्टूनों में 50-50 नग के हिसाब से कुल 2000 पाव विदेशी शराब भरी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भकचंद नाग, यादव राम मांझी व लेखन मोर्य तीनों निवासी बस्तर को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 और 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट