बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 मई। घोटिया थाना क्षेत्र के नारायणपाल मंदिर के आगे बने इंद्रावती पुल में रात एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह पुलिस को लगी। जहाँ पुलिस ने शव को बाहर निकाला। वही मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कोंडागांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए घोटिया थाना प्रभारी ने बताया कि कोंडागाँव जिले के अनंतपुर में रहने वाला युवराज मानिकपुरी बीती रात को अपने परिजनों को बिना बताए मोटरसाइकिल लेकर निकल गया, परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवराज का कही भी पता नहीं चला। युवराज अपनी मोटरसाइकिल लेकर कोंडागाँव से चित्रकोट पहुँचा।
वहां से नारायणपाल मंदिर के आगे इंद्रावती नदी पहुँचा। वहीं गांव के एक रिश्तेदार ने युवराज की बाइक को पहचान लिया और उसके परिजनों को फोन में सूचना दी कि मोटरसाइकिल तो दिख रहा लेकिन युवराज नहीं दिख रहा।
गुरुवार की सुबह जब परिजन इंद्रावती नदी पहुँचे तो नदी में युवराज का शव देखा गया। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम करवाया और परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर युवक ने सुसाइड क्यों किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


