बस्तर

नशीली कैप्सूल जब्त, 2 गिरफ्तार
12-May-2026 10:17 PM
नशीली कैप्सूल जब्त, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 12 मई। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल  की 424 कैप्सूल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 69 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। साथ ही 430 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन दीप सिंह उर्फ राजा तथा मोहित बघेल दोनों निवासी जगदलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाटकचोरा बतख गोदाम चौक के पास रेड कार्रवाई की।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास रखी पॉलीथिन से 53 पत्ते में कुल 424 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए।

आरोपी किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को 11 मई को विशेष नडीपीएस न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट