बस्तर

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के बस्तर आगमन पर स्वागत
12-May-2026 10:16 PM
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के बस्तर आगमन पर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 12 मई। राज्यसभा सांसद बनने के बाद प्रथम बस्तर आगमन पर फूलोदेवी नेताम का आसना चौक में एनएयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी व ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री रोहित पाणिग्रही के नेतृत्व में जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर, पटाखे फोडक़र, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं नारों के साथ राज्यसभा सांसद का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर फूलोदेवी नेताम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे हमेशा ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता का विश्वास और स्नेह ही  उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

 ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री रोहित पाणिग्रही ने कहा फूलोदेवी नेताम का दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनना बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व से क्षेत्र की आवाज अब राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती के साथ उठेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी जगमोहन बघेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, आसना सेक्टर प्रभारी मुदियाराम कश्यप, सावित्री कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुजीत मिश्रा, गिरजाशंकर पाढ़ी, जय सिंह गोयल, अनिल गडमिया, वेदप्रकाश मौर्य, तुलसी सेठिया, सूरज पुजारी, हृस्ढ्ढ महाविद्यालय अध्यक्ष हंसु नाग, दक्ष साहू, समीर कुमार, देवांश दास, तन्मय चौहान, रेहान रिजवी, दीपांशु, यशवंत पाणिग्रही, सुकलधर गोयल उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट