बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मई। नगरनार पुलिस ने आम रास्ते में धारदार लोहे का चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद कर जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम चंदन पटेल ग्राम चोकावाड़ा थाना नगरनार जिला बस्तर है। आरोपी गांव के आम रास्ते में चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 66/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने रवाना किया गया।


