बस्तर

ठेकेदार का नहीं हुआ पेमेंट, एकाउंटेंट के घर जा परिजनों के सामने पीटा, मामला दर्ज
09-May-2026 10:25 PM
ठेकेदार का नहीं हुआ पेमेंट, एकाउंटेंट के घर जा परिजनों के सामने पीटा, मामला दर्ज

जगदलपुर/कांकेर, 9 मई। कांकेर जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग के एकाउंटेंट से मारपीट का मामला सामने आया है।  एकाउंटेंट ने ठेकेदार के खिलाफ थाना पहुंच शिकायत की है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एकाउंटेंट सूरज कुमार साहू का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा अंतागढ़ से नारायणपुर तक का सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण के दौरान ठेकेदार के द्वारा पेमेंट को लेकर लेटर भी लगाया था। पेमेंट को लेकर लाये गए दस्तावेज में कुछ खामियां थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ईई को दी। लेकिन अचानक ठेकेदार अकाउंटेंट के घर पहुंच आया और अभद्रता करते हुए गाली गलौच करने के बाद मारपीट शुरू कर दी, साथ ही अकाउंटेंट को धमकी भी दी।  इस तरह से घर में घुसकर परिवार के सामने मारपीट करने से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।

वहीं मामले में भानुप्रतापपुर एसडीओपी शेरबहादुर सिंह का कहना है कि एकाउंटेंट ने शिकायत की है कि उनके साथ ठेकेदार ने मारपीट की है, जिनका शिकायत आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


अन्य पोस्ट