बस्तर

पेमेंट नहीं मिलने से नाराज युवक ने पंचायत भवन में लगाई आग
09-May-2026 10:22 PM
पेमेंट नहीं मिलने से नाराज युवक ने पंचायत भवन में लगाई आग

अपने ट्रैक्टर को भी जलाया, गिरफ्तार

जगदलपुर, 9 मई। कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरपदर में रहने वाले युवक ने कुछ महीने पहले पंचायत के द्वारा दिये गए काम को पूरा करने के बाद पेमेंट के लिए गुहार लगाई थी। लेकिन लगातार बार बार कहने के बाद भी पेमेंट नहीं होने पर युवक ने गुस्से में आकर अपने ट्रैक्टर के साथ ही पंचायत भवन में डीजल डालकर आग लगा दिया। इस घटना से भवन के अंदर रखे फ़ोटो के साथ ही कुर्सियां भी जल गई।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बोरपदर निवासी अजय गोयल ने कुछ माह पहले पंचायत की ओर से निकले काम को पूरा करने के लिए ट्रैक्टर भी खरीदा था। काम को पूर्ण करने के दौरान भुगतान की बात भी कही। लेकिन सरपंच की ओर से भुगतान नहीं हो पा रहा था। जिसके कारण गुस्से में आकर बीती रात डीजल लेकर पंचायत भवन पहुँचा। भवन के अंदर डीजल डालकर आग लगा दिया जिससे कि कुर्सी के साथ ही दीवार में लगे कुछ फोटो भी जल गए। ग्रामीणों ने घटना को देख पुलिस को सूचना दी, साथ ही पानी डालकर आग को बुझाया गया।

 इस घटना से पहले युवक ने अपने ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।


अन्य पोस्ट