बस्तर

डिजिटल ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिया 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ
08-May-2026 4:18 PM
डिजिटल ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिया 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपने निवास का संपत्ति कर डिजिटल ऑनलाइन माध्यम से जमा कर शासन द्वारा निर्धारित 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने भी ऑनलाइन माध्यम से अपना संपत्ति कर जमा किया।

विधायक किरण सिंह देव ने नगरवासियों से घर बैठे डिजिटल ऑनलाइन माध्यम से कर भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन कर भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। अब लोग अपने मकानों एवं दुकानों का समेकित संपत्ति कर और जलकर आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी करदाता समय पर कर जमा कर शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।

महापौर संजय पांडे ने बताया कि नगर पालिका निगम जगदलपुर क्षेत्र के सभी संपत्ति करदाताओं को 1 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक संपत्ति कर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से समय पर कर भुगतान कर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की।

अपने निवास का कर जमा करने के दौरान महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पाणिग्राही, त्रिवेणी रंधारी, पितामह नायक, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश नाग, गेब्रियल सिरहा, अभिषेक शेट्टी सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा।


अन्य पोस्ट