बस्तर

चाकू लहरा जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
24-Apr-2026 10:47 PM
 चाकू लहरा जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, 24 अप्रैल। बस्तर पुलिस ने गुंडागर्दी और धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सूरज कश्यप (22 वर्ष) निवासी संजय गांधी वार्ड, जगदलपुर है। 22 अप्रैल की रात आरोपी ने पीडि़ता के घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौच की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।पीडि़ता की शिकायत पर थाना बोधघाट में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट