बस्तर

सेक्टर-बूथ कमेटी गठन पर बैठक
14-Apr-2026 3:01 PM
सेक्टर-बूथ कमेटी गठन पर बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश एवं दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड की संयुक्त सेक्टर/बूथ कमेटी गठन हेतु नयापारा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जतिन जायसवाल ने की, जबकि प्रभारी अमरनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटवा एवं पूर्व महामंत्री अनवर खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सेक्टर एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे तथा आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह बैठक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित ‘मिशन गांव चलो अभियान’ के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भी संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में जयशंकर श्रीवास, माही श्रीवास्तव, भरत यादव, गीता, संगीता, जावेद बख्श, महादेव, अविनाश, सुजाता, लक्ष्मी, लक्ष्मी कश्यप, राजकुमारी, सरिता, रेखा मसीह, कविता यादव, करुणा, निशा, संतोषी, सुखदई, पदमनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट